RANCHI
रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान
राजधानी रांची समेत पूरे देश भर में रसोई गैस की समस्या देखने के लिए मिल रही है जिसके कारण जनता काफी परेशान है। रसोई गैस नहीं मिलने के कारण लोगों के घरों में खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है, वहीं रांची जिला के पुंदाग क्षेत्र में भी यही तस्वीर देखने को मिली, जहां लोग सुबह 7:00 से रसोई गैस लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े है।रांची के अधिकांश क्षेत्र में लोगों का कहना है कि वह अपना काम छोड़कर रसोई गैस लेने के लिए लाइन में सुबह से लग रहे हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आज से पूरे 10 साल पहले भी यही स्थिति देखने को मिली थी जब नोटबंदी हुई तो लोग सुबह 5:00 बजे से बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़ा रहते थे और आज 10 साल बाद 2026 में भी कुछ इस प्रकार की स्थिति देखने को मिल रही है। जहां लोग रसोई गैस लेने के लिए लाइन लगाकर खड़ा है। आज की तारीख में रसोई गैस की कीमत ₹970 तक पहुंच गई है और हो सकता है आने वाले समय में रसोई गैस के दाम में और भी वृद्धि होगी।
रसोई गैस में बढ़ती कीमत से इलेक्ट्रिक चूल्हा की बढ़ी बिक्री
रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के कारण इलेक्ट्रिक चूल्हा की डिमांड बाजार में बढ़ती चली जा रही है लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह की स्थिति बनी रही तो उन्हें इलेक्ट्रिक चूल्हा मजबूरी में लेना ही पड़ेगा, अगर वे नहीं लेते हैं तो उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रांची के कई सारे रेस्टोरेंट में मिट्टी के चूल्हा कि शुरुआत कर दी गई है जिनसे उन्हें रसोई गैस पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा ।
ईरान इजरायल युद्ध के कारण कहीं ना कहीं क्रूड ऑयल की किल्लत देखने को मिल रही है गैस एजेंसी में भी रसोई गैस की कमी नजर आ रही है जिसके कारण लोग परेशान है ।

