सुप्रीम कोर्ट ने साहेबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामले की CBI जांच को माना सही

Shashi Bhushan Kumar

कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट रॉंची द्वारा दिये गये सीबीआई जॉंच के आदेश को सही मानते हुए इसके विरुद्ध राज्य सराकर द्वारा सीबीआई जॉंच नहीं होने देने के लिये दायर एसलपी को आज ख़ारिज कर दिया।

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चहेते पंकज मिश्रा, विष्णु यादव, राजेश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव और सुभाष मंडल जैसे अपराधियों को बचाने की लाख कोशिश की। याचिकाकर्ता पर दबाव डालकर शिकायत वापस लेने का प्रयास भी किया गया, आम लोगों को डराया धमकाया गया। लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गए कि कोर्ट में उनकी धूर्तता नहीं चलने वाली।

बाबूलाल ने कहा कि माननीय न्यायालय का यह निर्णय भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम जनता का विश्वास भी मजबूत करेगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment