LIVE 7 TV/ RANCHI
प्रदेश भाजपा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव के छोटे भाई अनिल उरांव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह घटना की सूचना मिलते ही समीर उरांव के पैतृक गांव पहुंचे और अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर स्व अनिल उरांव की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सिंह ने परिजनों को दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया,कहा कि पूरी पार्टी इस दुख की बेला में उनके साथ है।

