तेलंगाना: निर्मल शहर में फ्रिज फटने से दो की जलकर मौत

Shashi Bhushan Kumar

हैदराबाद, तेलंगाना के निर्मल शहर स्थित एक घर में रेफ्रिजरेटर फटने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार देर रात निर्मल जिला मुख्यालय के महालक्ष्मीवाड़ा इलाके में हुई, जो हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण रेफ्रिजरेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई।

आग की लपटों में एक पुरुष और एक महिला फंस गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। घायल हालत में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों में से एक की पहचान ओडिसेला विजय (50) के रूप में हुई, जो दिहाड़ी मजदूर था। वहीं, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। घटना की सूचना पाकर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment