3 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सदर अस्पताल रांची को मिला सम्मान

Shashi Bhushan Kumar

रांची। सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तीन अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान प्राप्त किया है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा द्वारा रांची जिले को सम्मानित किया गया।

सदर अस्पताल को यह उपलब्धि मेजर सर्जरी, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCD) की स्क्रीनिंग तथा समग्र रूप से प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए प्रदान की गई। सम्मान रांची जिला की ओर से DRCHO डॉ. असीम कुमार मांझी और जिला डाटा समन्वयक संजय तिवारी ने ग्रहण किया।

इस मौके पर रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने जिले में कार्यरत सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और समर्पण के बल पर सदर अस्पताल निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment