आज 14 नवंबर 2025 को झारखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में एसएस +2 उच्च विद्यालय बनो के छात्रों द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने झारखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य के महापुरुषों, वीर सपूतों, आंदोलनकारियों तथा विकास यात्रा से जुड़े प्रभावशाली स्लोगन के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, जनआंदोलनों और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और छात्रों को उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने झारखंड की प्रगति, समृद्ध संस्कृति और नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ रजत जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया।


