बिरसा मुंडा लर्निंग तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
*जलडेगा: पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय जलडेगा में पी एम श्री के तहत कल्चर्स एक्सचेंज,बिरसा मुंडा लर्निंग ,एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आए हुए अभिभावक तथा अतिथियों झारखंडी सभ्यता के तरह किया तथा स्वागत फूलों का गुच्छा दे कर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ उरांव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम पी एम श्री के बारे में बिस्तर पूर्वक बताया साथ ही हो रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिए। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा बांग्ला संस्कृति को दिखाते हुए नृत्य,गुजराती डांडिया, झारखंडी नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी में प्रकाश डालते हुए छात्रों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।