झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विछोभ , साइक्लोनिक सर्कुलेशन, , बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और नमी के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात के साथ तेज आंधी चल सकती है।

वहीं 6 अप्रैल को रांची ,रामगढ़ ,हजारीबाग, कोडेरमा , गिरीडीह , बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर में भी तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका बनी हुई है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment