IND vs SA: रांची में 17 रन की जीत के बाद, टीम इंडिया कल रायपुर वनडे के लिए तैयार

Shashi Bhushan Kumar

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने रांची में खेले गए पहले मैच को 17 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शानदार शुरुआत के बाद अब दोनों टीमें सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं। दूसरा वनडे 3 दिसंबर, बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

रायपुर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करीब तीन साल बाद एक बार फिर वनडे मैच की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार वर्ष 2023 में भारतीय टीम ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इस बार भारतीय टीम की अगुआई केएल राहुल करेंगे।


रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल

रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, टेम्बा बावुमा, रुबिन हरमन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment