मनरेगा कर्मियों के बीच पहुँचीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मांगों पर जल्द बड़े फैसलों का आश्वासन

Shashi Bhushan Kumar

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार को रांची में चल रहे मनरेगा कर्मियों के प्रदर्शन स्थल पर अचानक पहुँचीं। प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों मनरेगा कर्मियों की भीड़ के बीच पहुंचकर उन्होंने उनकी समस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से सुनीं और बातचीत की।

कर्मियों ने मंत्री के सामने ग्रेड पे निर्धारण, नियमितीकरण, सामाजिक व सेवा सुरक्षा नीति, तथा बर्खास्तगी मामलों की पारदर्शी सुनवाई के लिए अपीलीय प्राधिकार की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों की “हर न्यायोचित व विधिसम्मत मांग” पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापक समीक्षा के आधार पर जल्द ही ठोस, सकारात्मक और न्यायसंगत निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और उनकी सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी आवाज़ को किसी भी स्थिति में अनसुना नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment