मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन

Ravikant Mishra

सिमडेगा/बानो : जिले के प्रतिष्ठित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय मिश्रा, प्रधान अग्नि चालक पप्पू कुमार राय एवं प्रधान अग्नि चालक बबलू तूरी ने छात्राओं एवं संस्थान के कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दीं। अधिकारियों ने आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में तुरंत अपनाए जाने वाले सुरक्षा कदमों की जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं को व्यावहारिक रूप से अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रदर्शन भी कराया गया।कार्यक्रम में संस्थान के कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, ट्यूटर ऋचा हेंब्रम, कविता कुमारी, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो,  वंदना धनवार, आईवी सुप्रभा, खुशबू कुमारी, सरिता कैथा, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी सहित संस्थान की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment