फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा वितरण अभियान शुरू, रांची डीसी ने लोगों से दवा लेने की अपील की

Shashi Bhushan Kumar

रांची जिला प्रशासन ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामूहिक दवा वितरण (MDA) कार्यक्रम शुरू किया है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है और इसके लक्षण दिखने में 5 से 15 साल तक का समय लग सकता है। हालांकि, समय पर दवा लेने से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

डीसी ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 (बूथ डे/मुख्य दवा वितरण दिवस) से 25 फरवरी 2026 तक राहे, सोनाहातु, तमाड़ और कांके प्रखंड में सामूहिक दवा वितरण चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा देंगे और बूथों पर भी दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को (गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर) दवा की एक खुराक अवश्य लेनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और 1 से 2 वर्ष के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली दी जाएगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि ये दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रांची डीसी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक अपने नजदीकी बूथ या स्वास्थ्य टीम से दवा जरूर लें और दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि पूरा जिला फाइलेरिया मुक्त बन सके।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment