कांग्रेस को ‘ओरिजिनल वोट चोर पार्टी’ बताते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का हमला

Shashi Bhushan Kumar

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश की “ओरिजिनल वोट चोर पार्टी” बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन का नहीं, बल्कि संस्थाओं के दुरुपयोग और जनमत की अनदेखी का रहा है।

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आते हैं तो लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए जाते हैं, लेकिन जब विपक्ष जीतता है तो उसी प्रक्रिया को लोकतंत्र की विजय बताया जाता है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीति करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के इतिहास से जुड़े कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उस पर आरोप लगाए—

ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 2014 के बाद देश में हुए 74 विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 44 में जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी दलों ने भी 30 चुनाव जीते। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो विपक्ष को ये सफलताएं कैसे मिलतीं।

शाहदेव ने आरोप लगाया कि विपक्ष हार की स्थिति में बहाने तलाशता है और जीत मिलने पर उसी चुनावी व्यवस्था को स्वीकार कर लेता है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment