शपथ के बाद मेयर रोशनी खलखो ने बिरसा मुंडा पार्क में किया श्रमदान, शहर को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

Shashi Bhushan Kumar

नगर निगम चुनाव में चुने गए नए मेयर और वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। शपथ के तुरंत बाद मेयर रोशनी खलखो ने एक सकारात्मक पहल करते हुए बिरसा मुंडा पार्क में सफाई कर्मियों के साथ मिलकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान चलाया। उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि वे बिरसा मुंडा को अपना आदर्श मानकर काम करेंगी।

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक सभी की मंशा है कि नगर निकाय सशक्त और मजबूत बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षदों के सहयोग से नगर निगम को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उन्हें पार्षद के रूप में एक सीमित क्षेत्र में काम करने का मौका मिला था, लेकिन अब पूरे शहर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने संकल्प लिया कि पूरे शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

रोशनी खलखो ने आगे कहा कि रांची जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और अब तक रह गई कमियों को दूर करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment