सिमडेगा:- एडवांटा सीड्स कंपनी द्वारा सिमडेगा जिले के सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत सचिवालय में प्रगतिशील किसानों के लिए एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिमडेगा जिले के लगभग 60 प्रगतिशील किसान शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, खासकर धान की उन्नत किस्मों और उनके टीकाकरण के बारे में जानकारी देना था। कंपनी के टेरिटरी मैनेजर अभिनंदन दुबे ने उपस्थित किसानों को उन्नत हाइब्रिड धान की किस्मों जैसे ए.डी.वी 8283, पी.ए.सी 807 प्लस और पी.ए.सी 8744 प्लस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।दुबे ने बताया कि ADV 8283 हाइब्रिड धान की विशेषताएं किसानों को काफी लाभ पहुंचा रही हैं। यह किस्म ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील, मजबूत तना, गिराव प्रतिरोधी और वजनदार दाने वाली है। इसका स्लोगन “सुरक्षा पाओ, सोना उगाओ” किसानों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।पिछले वर्ष इस किस्म को आजमाने वाले आदर्श किसानों ने भी कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए और इसे अत्यधिक लाभकारी बताया।इस अवसर पर एडवांटा सीड्स के मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर राहुल मिश्रा और सुरेंद्र साहू भी उपस्थित रहे।कंपनी द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्रीय किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों और उन्नत बीजों के उपयोग की प्रेरणा मिल रही है, जिससे कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।