बिहार में छुट्टी पर आए झारखंड पुलिस के हवलदार की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड पुलिस में कार्यरत एक हवलदार की बिहार में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना आरा जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव की है। मृतक की पहचान पशुपति नाथ तिवारी के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले में चालक हवलदार के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, हवलदार पशुपति नाथ तिवारी करीब एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव भगवतपुर आए थे। शुक्रवार देर रात वे अपने घर के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।

शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। मृतक की गर्दन पर गहरे कट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि हवलदार तिवारी जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment