16 नवंबर को भव्य ‘झारखंड जतरा’ का आयोजन

Shashi Bhushan Kumar
निरीक्षण करते अधिकारी

राँची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष (25वां वर्ष) को पूरे राज्य में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य समारोह 15 नवंबर एवं 16 नवंबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

दिनांक 16 नवंबर 2025 को जैप ग्राउंड, रांची से निकलेगी जतरा।

यह जतरा जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान तक भव्य शोभायात्रा के रूप में पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी परंपराएं, लोक नृत्य, संगीत एवं राज्य की प्रगति को दर्शाने वाले झांकियां शामिल होंगी।

रूट निरीक्षण एवं व्यवस्था सुनिश्चित

राँची डीसी मंजुनाथ भजंत्री ,ssp राकेश रंजन के साथ देर रात निरिक्षण करते हुए

झारखंड जतरा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु संयुक्त रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन के साथ मुख्य मार्ग (मेन रोड) का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक एवं बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान (जेल चौक) पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

संबंधित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश:-

(1) यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान को सुदृढ़ करना।

(2) सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना।

(3) साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाएं सुनिश्चित करना।

(4) शोभायात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग एवं जनसुविधा केंद्र स्थापित करना।

जिला प्रशासन, रांची सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे झारखंड जतरा एवं राज्य स्थापना दिवस समारोह में सक्रिय रूप से भाग लें तथा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

इस दौरान, आदिवासी कल्याण आयुक्त, कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त राँची, सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी राँची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर, पारस राणा, ग्रामीण, प्रवीण, पुष्कर, ट्रैफिक श्री राकेश सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, उर्वशी पांडेय एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment