दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Live 7 Desk

स्टॉकहोम 10 अक्टूबर (लाइव 7) दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया गया है। उन्हें काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने लेखिका हान कांग को पुरस्कार देने की घोषणा की। लेखिका हान कांग की पुस्तकों में ‘द वेजिटेरियन’, ‘द व्हाइट बुक’, ‘ह्यूमन एक्ट्स’ और ‘ग्रीक लेसन्स’ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment