चाड में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 145 हुई

Live 7 Desk

याउंडे, 30 अगस्त (लाइव 7) चाड के प्रमुख हिस्सों में जून से अब तक आए तूफान और बाढ़ से कम से कम 145 लोग मारे गए हैं और लगभग 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने दी।

ओसीएचए ने चाड में बाढ़ पर अपने नवीनतम अपडेट में बुधवार को कहा कि देश के सभी 23 प्रांत प्रभावित हुए हैं।

बयान के अनुसार, “25 अगस्त 2024 तक 9,64,000 लोग या 1,66,000 घर इन बाढ़ों से प्रभावित हुए हैं। 145 लोग मारे गए हैं, 2,51,000 हेक्टेयर से अधिक खेत जलमग्न हो गए हैं, 70,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, और 29,000 मवेशी बह गए हैं।”

देश का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह ग्रसित है, जिसमें 5,60,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि चाड के अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और मानवीय सहयोगी आपातकालीन सहायता वितरित कर रहे हैं, लेकिन पानी अधिक होने से वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है।

ओसीएचए ने कहा कि “संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदारों को बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगभग 6.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता है, जबकि दाताओं ने अबतक इस राशि का केवल 10 प्रतिशत योगदान दिया है।”

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment