नयी दिल्ली, 20 जुलाई (लाइव 7) नीट प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे तथा शिक्षा व्यस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के बीच पार्टी के संस्थापक अभिजित दीपके ने सोमवार को अपना अनशन तोड़ दिया। वह इन्हीं मांगों को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा शनिवार को जंतर मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल भर्ती किये जाने के बाद अनशन पर बैठे थे।

