नयी दिल्ली 03 जुलाई (लाइव 7) सरकार ने सशस्त्र बलों की मारक क्षमता बढाने तथा उन्हें अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है जिनमें भारतीय सेना के लिए, मानव रहित हवाई यान, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम , टैंक रोधी मिसाइल , मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल , बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली , टैंकों के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रणाली और जेट आधारित कामिकेज़ ड्रोन प्रणाली की खरीद शामिल है।

