पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप के अगले दौर में बनाई जगह

Live 7 Desk

टोरंटो, (कनाडा) 03 जुलाई (लाइव 7) क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो  ोस के एक-एक गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

टोरंटो स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में क्रोएशिया के लिए इवान पेरिसिक ने 53वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। कुछ देर बाद पुर्तगाल ने पलटवार किया और रोनाल्डो ने 68वें मिनट में पेनल्टी पर गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद गोंकालो  ोस ने एक्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल किया। फाइनल सीटी बजने से पहले क्रोएशिया के जोस्को ग्वार्डिओल ने गोल कर दिया था. लगा था कि यह मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा, लेकिन वीडियो रीव्यू के बाद इसे ऑफ साइड करार दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment