मैक्लुस्कीगंज में ग्रामीण के घर पर की फायरिंग, बदमाशों ने दी रंगदारी की धमकी

Shashi Bhushan Kumar

Ranchi: जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

चार राउंड फायरिंग करके और धमकी देकर अपराधी फरार हो गए । दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अपराधी मुंडाधौड़ा निवासी नसीम खान के घर के बाहर पहुंचे। बिना किसी चेतावनी के अपराधियों ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए, पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि फायरिंग करने के बाद भागते समय अपराधियों ने चिल्लाकर कहा कि पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment