बोलबा: प्रखंड मुख्यालय बोलबा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल 2026, शनिवार को बाजार टांड चबूतरे पर एक दिवसीय विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।बैठक में तय किया गया कि प्रखंड के प्रत्येक गांव और बस्ती तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया।सम्मेलन में विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ संत-महात्माओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बजरंग दल, स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दिन अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़ा, बाजा-गाजा और नृत्य मंडली की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंच से संत-महात्माओं द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे, वहीं वरिष्ठ वक्ता धर्म, समाज और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष टकबर सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यों का विभाजन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बैठक में सम्मी, राधे प्रसाद, श्रवण बड़ाइक, अरुण प्रसाद, त्रिलोचन दास, रन्थू मोदी, रामप्रसाद सिंह, पुनीत सिंह, गौरीशंकर सिंह, अजय जायसवाल, सुरेश मोदी, इंद्रमोहन सिंह, हीरा प्रधान, भानुप्रताप सिंह, बीरेंद्र प्रधान, दीना प्रधान, जुगल बेहरा, झसकेतन रावत, मोतीराम सेनापति, रुफेंद्र सेनापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
चंद्रदेव सेनापाती ✒️

