बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सपहा-बरदहा मुख्य मार्ग की है, जहां रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यापारी को ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने पहले हवा में फायरिंग की, फिर व्यापारी के दाहिने हाथ में गोली मार दी और जेब में रखे 41 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी की पहचान मोहम्मद इसराइल के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले में आवेदन दर्ज नहीं कराया गया है।
सहरसा में दिनदहाड़े लूट, व्यापारी को गोली मार 41 हजार लेकर फरार
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं।
ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment

