तेजस्वी यादव का रांची में 5 अप्रैल को किया जाएगा भव्य स्वागत

Shashi Bhushan Kumar

राष्ट्रीय जनता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड की राजधानी रांची आ रहे तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए 5 अप्रैल को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। यादव 4 अप्रैल की शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। स्वागत समारोह 5 अप्रैल को डिबडीह स्थित कार्निवल हॉल में आयोजित है, उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। उनके स्वागत में झारखंड का पारंपरिक आदिवासी नृत्य, छऊ नृत्य के साथ ढोल नगाड़ा और गाजा बाजा की टीम भी शामिल रहेंगी। इस मौके पर शहर के प्रमुख चौक चौराहों को पार्टी का झंडा, बैनर, पोस्टर और होर्डिग से सजाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर ही कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment