रांची को “झरनों का शहर” बनाने की पहल तेज, पर्यटन विकास और सुरक्षा सुधार पर प्रशासन का बड़ा फैसला

Shashi Bhushan Kumar

रांची को झारखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन स्थलों के तेजी से विकास और बेहतर सुविधाएं देने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए.

बैठक में साफ कहा गया कि रांची को “झरनों का शहर” के रूप में और ज्यादा पहचान दिलाने के लिए काम तेज किया जाएगा. साथ ही पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने पर खास जोर दिया गया. पर्यटन स्थलों पर अब सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात में भी लोगों को सुविधा मिलेगी और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होगा. इसके साथ ही सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए.

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment