पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाकर झारखंड के किसान गदगद, पीएम को किया शुक्रिया

Shashi Bhushan Kumar

LIVE 7 TV- झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को सम्मान मिल रहा है। साहिबगंज के मिर्जाचौकी के रहने वाले किसान अमित सिंह और अरुण ठाकुर ने किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आईएएनएस से बातचीत की। इन दोनों लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लाए। इस सम्मान राशि के मिलने से किसानों को अब खेती-बाड़ी करने में काफी सहूलियत मिली है।

उनका कहना है कि अब समय पर खाद बीज खरीदकर फसल लगा रहे हैं। पहले पैसे के अभाव में ढंग से खेती नहीं हो पाती थी। लोगों से कर्ज लेकर खेती करनी पड़ती थी, लेकिन अब वह बात नहीं है। यह पैसे सीधे हम लोग के खाते में आते हैं। जिससे बिचौलियों से भी राहत मिली है।

किसान अरुण ठाकुर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहले खेती करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था। अब किसान सम्मान निधि के तहत सीधे बैंक खाते में पैसा आता है। उन्होंने इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने पीएम मोदी को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में पैसे आते रहेंगे तो खेती होती रहेगी।

किसान अमित सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं आईं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को काफी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पहले और अब में काफी फर्क आया है। सरकार किसानों के लिए एक से एक योजना ला रही है। इस योजना से बीज, खाद के लिए सहूलियत मिल जाती है। प्रधानमंत्री आखिरी व्यक्ति के लिए भी सोचते हैं। उनकी जितनी तारीफ करें कम है। उन्होंने कहा कि पीएम को बहुत-बहुत धन्यवाद! किसानों के लिए ऐसी ही योजना लाएं। इसी तरह किसानों के लिए सोचते रहें।

TAGGED:
Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment