MS Dhoni को Jharkhand State Housing Board का नोटिस, रिहायशी प्लॉट के व्यावसायिक उपयोग का आरोप

Shashi Bhushan Kumar

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की पहचान माने जाने वाले MS Dhoni को Jharkhand State Housing Board की ओर से नोटिस जारी किया गया है। मामला उनके नाम आवंटित एक रिहायशी प्लॉट के कथित व्यावसायिक उपयोग से जुड़ा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रांची के हरमू क्षेत्र स्थित H-10A प्लॉट आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था। आरोप है कि उक्त परिसर में एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है, जो आवंटन की शर्तों के विपरीत है। इस संबंध में बोर्ड ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्लॉट का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के समय में रिहायशी भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के मामलों की समीक्षा की जा रही है और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में धौनी की सराहना करते हुए उन्हें राज्य का गौरव बताया था। फिलहाल, इस नोटिस पर उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर जवाब देना है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में उस मकान में निवास नहीं करते, बल्कि रांची के रिंग रोड स्थित अपने फार्म हाउस में रहते हैं। आगे की कार्रवाई उनके जवाब के आधार पर तय होगी।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment