पुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि: आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन – अमित शाह

Shashi Bhushan Kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के शौर्य को नमन करते हुए देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों और एजेंसियों का साहस और समर्पण देश के लिए गर्व का विषय है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के पुलवामा हमले में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की बहादुरी और मातृभूमि के प्रति समर्पण देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को याद करते हुए कहा कि पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा की भावना देश की सामूहिक चेतना में हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके साहस से प्रेरणा लेता है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और उनकी वीरता देश के हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी बहादुरी और बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

पुलवामा हमले की बरसी पर देशभर में शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया गया।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment