गढ़वा की काजल पांडेय ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में 99.97 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास

Shashi Bhushan Kumar

गढ़वा की प्रतिभाशाली छात्रा काजल पांडेय ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। काजल, देववंश पांडेय और उषा पांडेय की सुपुत्री हैं।

उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गढ़वा जिले में हर्ष का माहौल है। काजल की उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और लगन हो तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

यूजीसी नेट-जेआरएफ जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में काजल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक, मित्र, परिजन और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

काजल पांडेय की इस सफलता ने एक बार फिर यह दर्शाया है कि गढ़वा की बेटियां शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment