हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका का लिया आशीर्वाद

Shashi Bhushan Kumar

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में नारियल अर्पित किया, रक्षा सूत्र बंधवाया और माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न कराई।

रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment