रांची में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर डीसी और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Shashi Bhushan Kumar

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रांची के कचहरी चौक स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रांची के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी के अद्वितीय राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

डीसी ने कहा कि नेताजी का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर रजत कुमार, और उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों और युवाओं ने भी नेताजी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा ली।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment