वंदना दादेल–मस्तराम मीणा को CS रैंक,झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड कैडर में जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक पदोन्नति देखने को मिलेगी। राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को उच्च रैंक देने के प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। इससे जुड़े आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, 1996 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मुख्य सचिव (CS) रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वंदना दादेल को यह लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। दोनों अधिकारी वर्तमान में राज्य प्रशासन में अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वर्तमान में झारखंड कैडर के तीन मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इनमें ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह, उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।

राज्य में फिलहाल तीन अधिकारी मुख्य सचिव स्तर पर कार्यरत हैं। इनमें राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वे 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, प्रिंसिपल सेक्रेट्री स्तर के कई अधिकारी वर्तमान में केंद्र सरकार में विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर पर प्रोन्नति देने की मंजूरी दी है। इनमें 2010 बैच के अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में राज्य और केंद्र स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इन पदोन्नतियों से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment