भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले रांची में कड़ी सुरक्षा, JSCA स्टेडियम में अधिकारियों ने की संयुक्त ब्रीफिंग

Shashi Bhushan Kumar

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रांची में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्टेडियम परिसर में पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौसिक और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी।

बैठक में मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर-बाहर, पार्किंग, मुख्य मार्गों, वीआईपी/वीवीआईपी मूवमेंट और शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए।

स्टेडियम के अंदर और आसपास बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती।

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा—Inner, Middle और Outer Cordons के साथ एंटी-सैबोटेज चेकिंग।

पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग जोन निर्धारित, टोइंग टीम सक्रिय।

मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्शन एवं वन-वे सिस्टम लागू।

वीआईपी/वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू।

क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT), बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन सर्विलांस तैनात।

सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल पूर्णतः सक्रिय।

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में दंडाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि मैच के दिन यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दें।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment