राँची: 11 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव करने के लिए पोलिंग पार्टी का डिस्पेच कर दिया गया है और सभी आज शाम को अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया की सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा के साथ-साथ सीसीटीवी लगाया गया है,यह बाहर – अंदर की निगरानी के लिए लगाया गया है, जिसका वेबकास्टिंग के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय,जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और आरओ ऑफिस मे रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि घाटशिला उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतों का अवश्य इस्तेमाल करें. इसके साथ साथ अपने मित्रों, परिवारजनों, पड़ोसियों को भी मतदान हेतु अवश्य प्रेरित करें. इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे.

