गायक जुबीन के निधन पर मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (लाइव 7) देश के मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में एक हादसे के दौरान मौत होने से देश में संगीत जगत में मातम एवं शोक की लहर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी समेत देश के दिग्गज नेताओं और लाखों प्रशंसकों ने उनके असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए  ंजलि अर्पित की है।
‘या अली गाने’ से संगीत  ियों के दिलों पर राज करने वाले गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। वह 52 साल के थे। उनके अचानक निधन ने प्रशंसक, असमिया समुदाय के लोग सदमे में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपने शोक संदेश में ज़ुबीन गर्ग के निधन को भयानक त्रासदी बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कहा कि जुबीन ने अपनी बेजोड़ आवाज से एक पीढ़ी को परिभाषित किया। उन्होंने व्यक्तिगत त्रासदियों से परे जाकर असमिया संगीत को नया आकार देने का काम किया। उनकी दृढ़ता और साहस ने एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारे दिलों और दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनकी प्रस्तुतियां संगीत  ियों के बीच बहुत लोकप्रिय थीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संदेश में लिखा कि असम के प्रतिष्ठित गायक, संगीतकार और फिल्मी हस्ती ज़ुबीन गर्ग के अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपनी सुनहरी आवाज़ से दशकों तक संगीत  ियों को मंत्रमुग्ध किया और अपने संगीत से पूरे भारत को एकता के सूत्र पिरोए। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो कभी नहीं भरेगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि असम की प्रिय आवाज़, ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके संगीत और सिनेमा में योगदान ने असम की समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया। उनकी भावपूर्ण धुनें हर भारतीय के दिलों में गूंजती रहेंगी। उनके जाने से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जो कभी नहीं भरेगा। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति!
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “खेलो इंडिया के गायक अब नहीं रहे! हमने एक जादुई आवाज़ और एक बहुमुखी व्यक्तित्व खो दिया है। ज़ुबीन गर्ग के निधन से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। उनके सदाबहार गीत आने वाली पीढ़ियों के प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करेंगे। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि “आज असम ने अपने एक प्रिय सपूत को खो दिया। ज़ुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ज़ुबीन की आवाज़ में लोगों को ऊर्जा देने की बेजोड़ क्षमता थी और उनका संगीत सीधे हमारे मन और आत्मा से जुड़ता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ा है जो कभी नहीं भरेगा। हमारी आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें असम की संस्कृति के एक पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, और उनकी रचनाएं आने वाले दिनों और वर्षों में कई और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करेंगी। आप हमेशा असम के पसंदीदा रॉकस्टार रहेंगे।”
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, गायक ज़ुबीन गर्ग के निधन से गहरा दुःख हुआ। उन्होंने अपनी आवाज़ में असम की मिट्टी की खुशबू समेटी और उसे देश-दुनिया के साथ साझा किया, जिससे हर श्रोता को उसकी गर्मजोशी और आत्मा का एहसास हुआ। भारतीय संगीत आज शोक में डूबा हुआ है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति!
अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर अपने शोक सदंश में लिखा, “ऐसे क्षणों में शब्द कम पड़ जाते हैं। ज़ुबीन गर्ग एक गायक से कहीं बढ़कर थे। वे एक सांस्कृतिक पथप्रदर्शक थे जिनकी धुनें लोगों को एक साथ लाती थीं, उत्साह बढ़ाती थीं और हमारी साझा पहचान को आवाज़ देती थीं। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका संगीत सदा अमर रहे।”
तिवारी, मधुकांत
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment