नयी दिल्ली, 29 जून (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आंख की बीमारी ट्रेकोमा से भारत मुक्त घोषित हो गया है और इसके साथ ही देश में सामाजिक सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए गए हैं उसके लिए वैश्विक संगठन हमारी उपलब्धियां की तारीफ कर रहा है।
श्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी में कहा कि देश की हाल की दो ऐसी उपलब्धियां हैं जो सबको गर्व से भर देंगी। इन उपलब्धियों की चर्चा वैश्विक संस्थाएं भी कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व श्रम संगठन ने हमारी इन उपलब्धियों की सराहना की है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व श्रम संगठन सराह रहे हैं भारत की उपलब्धियां: मोदी
Leave a Comment
Leave a Comment

