नयी दिल्ली, 12 मार्च (लाइव 7) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई जगहों पर प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को पूरा करने की मांग की।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए थे। भाजपा का महिलाओं को 08 मार्च तक 2500 रुपए देने का वादा तो जुमला और धोखा साबित हो गया। प्रधानमंत्री ने होली-दिवाली पर हर महिला को एक मुफ्त सिलेंडर देने का दूसरा वादा किया था। दिल्ली की महिलाएं मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। अभी होली में दो दिन और बचे हैं। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि क्या उनको मुफ्त का सिलेंडर मिलेगा या फिर 2500 रुपए की तरह ही जुमला साबित होगा।
‘आप’ ने प्रदर्शन कर होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की माँग की

Leave a Comment
Leave a Comment