बढ़ सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधि: बिष्ट

Live 7 Desk

नयी दिल्ली,23 फरवरी (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि सोमवार से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र को बढ़ाया जा सकता है।
विधानसभा सत्र शुरू होेने से एक दिन पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में पार्टी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश सचिव (संगठन) पवन राणा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment