कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

Live 7 Desk

मेक्सिको सिटी, 01 फरवरी (लाइव 7) पूर्वी कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के तट के पास एक जहाज पर 19 शव पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सेंट किट्स एंड नेविस तट रक्षकों को बुधवार अपराह्न नेविस के तट से दूर एक जहाज के पानी में भटकने की सूचना मिली। उन्होंने आगे की जांच के लिए नौका को खींच लिया।
स्थानीय पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि शव इतनी बुरी तरह सड़ चुके हैं कि उनका लिंग, राष्ट्रीयता और मौत का कारण निर्धारित करना बेहद मुश्किल हो रहा है। घटना का कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
सैनी,  
लाइव 7.शिन्हुआ

Share This Article
Leave a Comment