राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तथा महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (लाइव 7) भारत में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड,मुंबई के माध्यम से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन किया गया है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में आज यहां इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये और इस मौके पर महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, महाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद मोहितकर, महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के निदेशक डॉ. प्रमोद नाइक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह और मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment