हरियाणा में शुरू से ही दिखी भाजपा विरोधी लहर: कांग्रेस

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (लाइव 7) कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा में पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोगों की भावनाओं के प्रतिकूल काम किया है और इससे हरियाणा का हर वर्ग भाजपा से नाराज था, इसलिए इसके वही परिणाम शुरु से दिख रहे थे, जिनका अनुमान एग्जिट पोल लग रहे हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की पक्ष में लहर है और कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर रही है, इसलिए एग्जिट पोल में जो कुछ कहा जा रहा है, उसमें कुछ भी नया नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कॉंग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल सही बता रहे हैं कि कांग्रेस जीत रही है और भारी बहुमत से सरकार बना रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा के लिए बहुत ही निराशाजनक स्थिति होगी।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोग मौजूदा सरकार को बदलने पहले ही मन बन चुके थे और उन्हें आज के दिन यानी मतदान की तारीख का इंतज़ार था। पूरा हरियाणा कांग्रेस को सत्ता में लाने का इंतजार कर रहा था।

कांग्रेस नेता   पायलट ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन से किसान निराश हैं। भाजपा ने उन्हें हर मोर्चे पर धोखा किया है। उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन कुछ किया नहीं। अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों के मुद्दों का निराकरण किया जाएगा।

 , संतोष

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment