मुंबई, 26 फरवरी (लाइव 7) फिल्मीं सितारों ने आज अपने प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है।
पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारे भी भक्ति में लीन हैं। सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर भगवान शिव का एक मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा, शिव ही सृजन, शिव ही संहार, शिव से ही संसार। इस महाशिवरात्रि, भगवान शिव का आशीर्वाद हमें शक्ति, ज्ञान और मन की शांति की ओर ले जाए। जय महाकाल! करीना कपूर खान ने इंस्टाग् स्टोरी पर भोलेनाथ का एक तस्वीर शेयर कर लिखा, भोलेनाथ की कृपा जीवन से सभी बुराइयों को दूर करे।
अजय देवगन ने भी अपनी इंस्टाग् स्टोरी पर शिव की एक तस्वीर के साथ लिखा, ऊं नम: शिवाय। अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग् स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सुनील शेट्टी ने भी एक वीडियो अपने इंस्टाग् पेज पर साझा किया है, जिसमें ध्यान करते हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘शिव के प्रति समर्पित हो जाइए, सब कुछ आपको मिल जाएगा।’ महाशिवरात्रि पर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग् पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, ‘ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।वरुण धवन भी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए और एक वीडियो शेयर कर सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग् का सहारा लिया। उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।“
गायक कैलाश खेर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग् पर शेयर की। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह रुद्राक्ष की माला पहने और साथ में डमरू लिए ध्यान लगाए दिखे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जो नाथों के नाथ कहाए, याचक भूति बेल चढ़ाते। जातक झूम-झूम के गाते ओमकारा, ओमकारा।”
मौनी रॉय ने इंस्टाग् के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।”अदा शर्मा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव स्तोत्र सुनाया और प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”शेयर किए गए वीडियो में वह ‘शिव तांडव स्त्रोत’ प्रस्तुत करती नजर आईं। अदा ने स्त्रोत को अपनी आवाज दी है।
सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कश्मीर के पारंपरिक त्योहार ‘हेरथ’ के साथ महाशिवरात्रि का पूजन करती नजर आईं। वीडियो में सोहा के पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया हवन-पूजन करते नजर आए। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने लिखा, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, शांति और प्रार्थना।
लाइव 7