सरकार स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता बढाने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 25 फरवरी (लाइव 7) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार घरेलू खपत और निर्यात को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय राजनयिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारतीय विदेश सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को यहां साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता को घरेलू उत्पादन और निर्यात दोनों के लिए बढाने के सरकार के संकल्प को दोहराया तथा इसे पूरा करने में भारतीय राजनयिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

Share This Article
Leave a Comment