संयुक्त राष्ट्र ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में शांति सैनिकों पर हुये घातक हमले की कड़ी निंदा

Live 7 Desk

याउंडे, 22 जून (लाइव 7) मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र (संरा) शांति मिशन ने देश के उत्तर में गश्ती दल पर हुये हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें एक जाम्बियाई शांति सैनिक भी मारा गया।
संयुक्त राष्ट्र की बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन के तहत सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (मिनस्का) में गश्त कर रही टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जांबियन शांतिरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें एक की बाद में मौत हो गयी।

Share This Article
Leave a Comment