श्रीलंकाई गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की महिला टीम 101 के स्कोर पर समेटा

Live 7 Desk

क्राइस्टचर्च 14 मार्च (लाइव 7) मालकी मदारा (तीन विकेट), इनोशी प्रियदर्शनी और कविशा दिलहारी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 101 रन के स्कोर पर समेट दिया।
आज यहां न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट सात रन के स्कोर पर गवां दिया। जॉर्जिया प्लिमर (दो) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एम्मा मैकलियोड ने कप्तान सूजी बेट्स के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें ओवर में मदारा ने सूजी बेट्स 14 गेंद में (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अंतराल पर अपने विकेट गवांते रहे। जेस केर ने (10) रन बनाये। एम्मा मैकलियोड ने न्यूजीलैंड के सर्वाधिक (44) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 101 पर सिमट गई।

Share This Article
Leave a Comment