शंख ध्वनि के बीच यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी

Live 7 Desk

लखनऊ 14 दिसम्बर (लाइव 7) महराजगंज से सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। उनके नाम की घोषणा रविवार को औपचारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। शंख ध्वनि के बीच नाम का एलान होते ही डॉ     लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नए अध्यक्ष को भाजपा का झण्डा सौंपा।

Share This Article
Leave a Comment