मुंबई, 13 फरवरी (लाइव 7) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म किंगडम के टीज़र में विजय देवरकोंडा का नया अवतार दमदार है।’किंगडम’ के टीज़र में विजय देवरकोंडा अपने नये अवतार में आग लगाते नजर आरहे हैं जिन्हें ना कोई रोक सकता है, ना कोई टक्कर दे सकता है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वह सिर्फ़ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं, जिसे नज़रअंदाज़ करना मुमकिन नहीं।
गौतम टी, अनिरुद्ध और विजय देवरकोंडा ने टीज़र में शानदार झलक दी है। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने किंगडम के हिंदी टीज़र के लिए खास वॉयसओवर दिया है। फिल्म किंगडम को गौतम तिन्नानुरी ने लिखा और निर्देशित किया है तथा फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है और संपादन नवीन नूली ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून 4 सिनेमाज बैनर के तहत नागा वामसी एस और साई सौजन्या ने किया है। फिल्म किंगडम को श्रीकारा स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है। फिल्म ‘किंगडम’ 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘
समीक्षा
लाइव 7