इस्लामाबाद, 19 मार्च (लाइव 7) रूस पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष के समाधान में मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने यह जानकारी दी।
श्री खोरेव ने कहा, “इस्लामाबाद और काबुल के बीच मौजूदा असहमति को देखते हुए, रूस उनके समाधान के लिए मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है, अगर दोनों पक्ष इसे उचित समझते हैं। मास्को प्रारूप इसके लिए एक उपयुक्त मंच हो सकता है।”
राजनयिक ने कहा कि देशों के बीच संघर्ष को हल करना मुख्य रूप से इस्लामाबाद और काबुल का विशेषाधिकार है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह रूस के हितों को भी पूरा करता है।
इसके अलावा श्री खोरेव ने जोर देकर कहा कि मास्को ने बार-बार क्षेत्र के स्थिरीकरण की वकालत की है, अफगानिस्तान के लोगों के ‘फ्रिज’ किये हुए धन को तुरंत मुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
सैनी
लाइव 7/स्पुतनिक
रूस पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच समझौते में मध्यस्थता के लिए तैयार

Leave a Comment
Leave a Comment